नई दिल्ली के जोधपुर हाउस में रूके राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कमरे में आग लग गई। हालांकि घटना में सीएम शर्मा सुरक्षित बाल-बाल बच गए। सीएम के कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। आग से बजे अलार्म के बाद भी कोई सुरक्षाकर्मी वहां नहीं पहुंचा था।
घटना मंगलवार की रात के करी 1 बजे की बताई जा रही है। खबरों के अनुसार राजस्थान के सीएम भजन लाल जोधपुर हाउस के एक कमरे में रूके थे। कमरे में लगे हीटर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। आग को देख सीएम भजन लाल ने कई बार अलार्म बजाया, लेकिन कोई सुरक्षाकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। मौके पर सिर्फ एक जवान तैनात था। बताया जा रहा है कि मौके से पूरे सुरक्षाकर्मी गायब थे। हालांकि घटना में सीएम भजनलाल सुरक्षित हैं। वहीं मामले में सिक्योरिटी प्रभारी पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। मौके पर तैनात आरएसी के जवान ने समझदारी दिखाते हुए सीएम पीएसओ को उठाया और सीएम को बाहर निकाला।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031