कई बार ऊंचे पदों पर बैठे लोग गरीब या फिर किसी आम आमदी पर अपने पद का रौब दिखाते हुए नजर आते हैं। ऐसे कई उदाहरण आपने आज तक सोशल मीडिया पर देखा ही होगा। ऐसा ही एक वीडियो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में आप टीटीई की गुंडागर्दी साफ-साफ देख सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक टीटीई ट्रेन के भीतर बैठे यात्री को पीट रहा है। टीटीई जिस यात्री को पीट रहा है वह बार-बार उससे अपनी गलती पूछ रहा है। शख्स टीटीई से पूछता है, ‘सर मेरी कोई गलती है।’ वीडियो बनाने वाला शख्स भी उससे पूछता है कि आप इसे मार क्यों रहे हैं। मगर टीटीई किसी बात का जवाब नहीं देता है। वीडियो में आगे टीटीई यात्री को मारते हुए कहता है, ‘टिकट दोगे तुम।’ इतना ही नहीं टीटीई ने वीडियो बनाने वाले शख्स के हाथ से फोन भी छीनने की कोशिश की है। टीटीई ने किस बात पर यात्री को पीटा है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।


लोगों ने क्या कहा?
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडिो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस में टिकट चेक करते हुए यह यात्री और टीटीई के बीच क्लेश हुआ।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 30 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये किस हक से मार रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- टिकट नहीं है तो फाइन लगाओ, मार क्यों रहा है। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031