प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल से भावना नगर रायपुर स्थित निजी निवास चिल्फी हाईट में राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट कर स्वास्थ विभाग में कार्यरत कुष्ठ सेवा के कर्मचारियों को त्रुटिपूर्ण भर्ती एवं पदोन्नति नियम में नियम के विपरीत पदोन्नति के पद को डाइंग केडर घोषित कर दिए जाने के कारण 23 वर्ष से पदोन्नति से वंचित रहने की बात से अवगत कराया और नियमों में एक बार छूट देकर पदोन्नति के पात्र कर्मचारियों को पदोन्नत करने का आग्रह किया। स्वाथ्य मंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि इस मसले पर अधिकारियों से चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने प्रतिनिधि मंडल को भरोसा दिलाया कि पदोन्नति नियम में एक बार छूट का प्रावधान कर पदोन्नति से वंचित कुष्ठ सेवा के कर्मचारियों के साथ न्याय किया जाएगा और नियमानुसार पात्र कर्मचारियों को शीघ्र पदोन्नति दी जाएगी। राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल में पूर्व प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव,प्रदेश महामंत्री अश्वनी कुमार चेलक, संभागीय सचिव अशोक कुमार घोष, जिला रायपुर के अध्यक्ष ओ पी पाल तथा नागेन्द्र सिंह आदि शामिल थे।
कुष्ठ सेवा के कर्मचारियों को नियमों में एक बार छूट देकर पदोन्नत करने पर शीघ्र निर्णय होगा-श्यामबिहारी जायसवाल
Next Article दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हैं धनिए की पत्तियां…
Related Posts
Add A Comment



















