रायपुर। राजधानी के उरला थाना क्षेत्र में कट्टे का ट्रायल एक युवक पर भारी पड़ गया। टेस्ट फायरिंग के दौरान युवक के दोस्त को गोली लग गई। घटना के बाद घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बिहार से कट्टा लाकर उरला में टेस्ट कर रहा था। इस दौरान सामने खड़े दोस्त को गोली लग गई। जानकारी के मुताबिक, घटना उरला थाना क्षेत्र की है। प्रार्थिया पुष्पा गुप्ता ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वो न्यू राजेन्द्र नगर उरला रायपुर में रहती है। 18 जनवरी की रात लगभग 10.30 बजे उसके भाई रवि गुप्ता 19 साल ने फोन कर बताया कि उसे चोट लगी है और वह उपचार कराने एक निजी अस्पताल में भर्ती है। प्रार्थिया अस्पताल जाकर अपने भाई से चोट लगने के संबंध में पूछताछ की तो रवि गुप्ता ने बताया कि वह रात करीबन 08.30 बजे काम करने अपने एक्टिवा वाहन से जा रहा था। रास्ते में उसका दोस्त मोहित साह मिला जो उसके साथ एक्टिवा में पीछे बैठ गया। दोनों उरला स्थित एक निजी फैक्ट्री में काम करते है। मोहित साह ने रवि गुप्ता को बताया कि वह सिवान बिहार से कट्टा और जिंदा राउंड लेकर आया है, जिसे वह टेस्ट करना चाहता है। रात 9.30 बजे बृज टेक एण्ड टॉवर कंपनी सरोरा रोड पास पहुंचकर मोहित साह ने एक राउंड फायर कर टेस्ट करने के लिए कट्टा रवि गुप्ता को दिया। रवि गुप्ता ने जब घोड़ा दबाया तो गोली नहीं चली, इसके बाद रवि गुप्ता ने कट्टा को मोहित साह को दिया। मोहित साह ने जब घोड़ा दबाया तो गोली चल गई और रवि गुप्ता के दाहिने कूल्हे में लगी। इसके बाद आरोपी मोहित साह ने खून से लथपथ रवि को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीडि़त की बहन की शिकायत पर आरोपी मोहित साह के विरूद्ध थाना उरला में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी मोहित साह को गिरफ्तार किया गया। साथ ही उसके कब्जे से 1 देशी कट्टा, 6 जिंदा राउंड और 1 खाली खोखा जब्त किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031