नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत तमाम दिग्गज हस्तियों ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने प्रणब मुखर्जी विद्वान और कद्दावर स्टेट्समैन जबकि अमित शाह ने उन्हें अनुभवी नेता थे बताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रणब मुखर्जी के साथ अपनी कुछ तस्वीरों को ट्विटर पर साझा भी किया है। एक तस्वीर में वह प्रणब दा का पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के निधन से देश दुखी है। देश की विकास यात्रा में प्रणब दा ने अमिट छाप छोड़ी है। वह उत्कृष्ट कोटि के विद्वान और कद्दावर स्टेट्समैन थे। उन्हें हर सियासी तबके और समाज के सभी वर्गों से तारीफ मिलती थी। एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति रहने के दौरान प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन को आम लोगों के लिए और ज्यादा पहुंच वाला बनाया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर दुख जताया। शाह ने लिखा, वह अनुभवी नेता थे जिन्होंने पूरे समर्पण के साथ देश की सेवा की। प्रणब मुखर्जी के निधन से भारतीय राजनीति में एक बड़ा खालीपन पैदा हुआ है। राहुल गांधी ने प्रणब मुखर्जी ने निधन पर शोक संवेदना प्रकट की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, बहुत दुख के साथ देश को हमारे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन की खबर मिली है। मैं देश के साथ उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं। शोकसंप्त परिवार और मित्रों को मेरी गहरी संवेदनाएं। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031