रायपुर। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा आज दोपहर अभिजीत मुहूर्त में संपन्न हुई। राम मंदिर में बाल राम की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो गई। मुख्य यजमान पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे विधि-विधान से पूजा की और अभिजीत मुहूर्त में रामलला प्रकट हो गए। इसके साथ ही अयोध्या सहित पूरे देशभर में जश्र का माहौल रहा तथा तमाम देशवासी दीवाली मना रहे है।

देश भर के मंदिरों में अनेक धार्मिक अनुष्ठान कराये जा रहे है। छत्तीसगढ़ में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में आध्यात्मिक गुरु श्री अरुण चौबे जी के दरबार में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

गुरु महाराज जी ने इस अवसर पर अपने सभी शिष्यों की मंगलकामना करते हुए सभी को भरपूर आशीर्वाद प्रदान किया। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर चंदभूषण वर्मा, रश्मि वर्मा, प्रेरणा पांडे, शिव साहू, सत्यनारायण साहू, जयचंद यादव एवं समस्त शिष्यगण शामिल हुए।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930