रायपुर। बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आने के कारण बिलासपुर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रात में सर्द हवाओं के साथ ठंड बढ़ी है। न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 12.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। दिन में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। आसमान से बादल छंटने लगे। दिनभर मौसम शुष्क बना रहा। चारों ओर खुशहाली थी। पहाड़ी क्षेत्रों में भी ठंड का असर बना हुआ था। न्यायधानी में दिन और रात के तापमान में लगभग 13 डिग्री सेल्सियस का अंतर था।
मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। प्रदेश में प्रचुर मात्रा में बंगाल की खाड़ी से नमी आने कारण आज बादल छाए रहे। प्रदेश में 23 जनवरी को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण आंशिक रूप से बादल रहने की संभावना है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान गिरावट होने की संभावना है। 23 जनवरी व 24 जनवरी को प्रदेश के दुर्ग संभाग के जिले, रायपुर संभाग के जिले, जांजगीर, रायगढ़, जशपुर और इससे लगे जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।
BREAKING NEWS छत्तीसगढ़ : जनवरी में बढ़ रही ठण्ड… बिलासपुर में पारा 12.6 डिग्री
Related Posts
Add A Comment



















