बिहार में बड़ी सियासी हलचल हुई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अचानक बिहार के राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे. इस मुलाकात के दौरान नीतीश के साथ जदयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री विजय चौधरी भी थे. राजभवन पहुंचने से पहले सीएम नीतीश एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल हुए थे. यहां से वह सीधे राजभवन पहुंच गए. बताया जा रहा है कि करीब 40 मिनट से सीएम नीतीश कुमार की राज्यपाल के साथ बैठक चल रही है. हालांकि, नीतीश किस बारे में बात करने के लिए राज्यपाल के पास पहुंचे हैं, यह बात फिलहाल स्पष्ट नहीं है. नीतीश के अचानक राज्यपाल के पास पहुंचने से सियासी सरगर्मियां इसलिए बढ़ गई हैं, क्योंकि पिछले कुछ समय से नीतीश के एनडीए में वापस जाने की अटलकलें लगाई जा रही हैं. ये अटकलें तब और तेज हो गईं, जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बयान एक बयान दिया. अमित शाह ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में जेडीयू और नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी की संभावना पर टिप्पणी की. उनसे पूछा गया था कि क्या नीतीश कुमार के लिए एनडीए के दरवाजे अब भी खुले हैं? इसके जवाब में गृहमंत्री शाह ने कहा- प्रस्ताव आएगा तो विचार करेंगे.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31