उत्तर प्रदेश के कानपुर अंगीठी के जहरीले धुएं से दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गई और 2 लोगों की हालत गंभीर है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम पहुंचकर साक्ष्य जुटाए. पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है. मामला जूही थाना क्षेत्र के बसंती नगर का है. पुलिस के मुताबिक, देर रात अधिक ठंड होने के कारण कमरे में अंगीठी जलती रह गई थी. इससे रात भर कमरे में धुआं भर गया. सुबह करीब आठ बजे जब दूधवाला घर आया, तो निमिष ने पिता को जगाने की कोशिश की. मगर, कोई हलचल नहीं हुई. इसके बाद उसने अपने चाचा रामजी को आवाज लगाई.
फिर कमरे का दरवाजा खोला गया, तो 80 साल के पूरन चंद्र शर्मा, 78 साल की मिथिलेश शर्मा और 52 साल के नरेंद्र शर्मा, 20 साल के निमिषा और 18 साल के ध्रुव बेहोश पाए गए. परिवार के लोग और पड़ोसियों ने आनन-फानन में सभी को लेकर अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने पूरन चंद्र शर्मा, मिथिलेश शर्मा और नरेंद्र शर्मा को मृत घोषित कर दिया. निमिषा और ध्रुव की हालत गंभीर बनी हुई है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031