What's Hot

.रायपुर। राजधानी में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को जहर देकर मौत की नींद सुला दिया। पुलिस गिरफ्त में आये आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि वो अपनी गर्लफ्रेंड के द्वारा शादी के दबाव से परेशान था। इसलिए उसने जहर देकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी प्रेमी को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पूरा मामला राखी थाना क्षेत्र का है। दरअसल थाना पुरानी बस्ती में पीडि़ता ने मौत से पहले लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पीडि़ता ने अपने बयान में बताया कि आरोपी राहुल संगोडे से 2 वर्षों से उसका प्रेम संबंध था। आरोपी पीडि़ता को शादी का प्रलोभन देकर मुक्तांगन नया रायपुर घुमाने कई बार ले गया। इसी दौरान आरोपी ने पीडि़ता के साथ शारीरिक संबंध भी बनाये। बीते 3 जनवरी को आरोपी ने पीडि़ताा से शादी की बात करने के नाम पर साइंस कॉलेज ग्राउंड बुलाया। यहां पर दोनों के बीच वाद-विवाद हुआ। इस दौरान आरोपी ने उसे पानी में कुछ मिलाकर पीने को दिया। पीडि़ता अपने घर आई तो उसकी तबीयत खराब होने पर जगन्नाथ अस्पताल, महादेव घाट रोड, रायपुर में भर्ती कराया गया। 9 जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट में युवती की मौत जहर के सेवन करने से होने की पुष्टि हुई। पंचनामा और कार्यवाही कर जांच के उपरांत मृतका के प्रेमी राहुल संगोडे के विरुद्ध अपराध दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। इसी बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी राहुल संगोडे 22 जनवरी को सीजेएम न्यायालय रायपुर में समर्पण करने वाला है। जानकारी मिलते ही ने पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और रिमांड में लेकर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया, जिसे 23 जनवरी को न्यायालय में पेश कर 15 दिन की न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31