सर्दी आते ही घर में सर्दी, खांसी और बुखार की समस्‍या शुरू हो जाती है. सूरज की रोशनी कम होने और ठंडी हवाओं की वजह से कई बार संक्रामक रोग भी लोगों को परेशान कर देते हैं. ऐसे में अगर आप अपने डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें, जिसकी मदद से इम्‍यूनिटी को बढ़ाया जा सके, तो आप इन परेशानियों को दूर रख सकते हैं. हेल्‍थ विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आप अपने डाइट में उन सब्जियों को शामिल कर लें जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्‍स, एंटीऑक्सीडेंट हों तो आप विंटर में हेल्‍दी रह सकते हैं. तो आइए जानते हैं उन सब्जियों के बारे में, जिन्‍हें विंटर के मौसम में जरूर अपने डाइट में शामिल कर लेना चाहिए.
ब्रोकली
विंटर सीजन में ब्रोकली बडी आसानी से बाजार में मिल जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन्स, मिनरल्‍स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. अगर आप इसे सलाद, सब्जी या सूप के रूप में लें तो आप बीमार कम पड़ेंगे.
पालक
पालक में कई ऐसे पोषक तत्व हैं जो इम्‍यूनिटी को तेजी से बढ़ाने का काम करते हैं. इसे पोषक तत्‍वों का पावर हाउस भी कहा जाता है. इसमें विटामिन ए, ई, सी जैसे कई एंटीऑक्सीडेंट हैं जो सर्दी खांसी को दूर रखने का काम करता है.
लहसुन
लहसुन में एंटीफंगल, एंटीसेप्टिक गुण हैं जो संक्रमण को दूर रखने में मदद कर सकता है. इसके अलावा, इसमें मौजूद एलिसिन कंपाउंड संक्रमण से लड़ने और इम्यूनिटी को बूस्‍ट करने के लिए जाना जाता है.
शलजम
शलजम में विटामिन ए, बी1, बी2, बी3, बी5, सी, फॉलेट, फाइबर, आयरन आदि भरपूर मात्रा में होता है. ये चीजें इम्‍यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करते हैं. इसे आप कच्चा या पकाकर डाइट में आसानी से शामिल कर सकते हैं.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031