रायगढ़। विधानसभा चुनाव के बाद अब छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ती जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि लोकसभा चुनाव अप्रैल के महीने में हो सकते हैं। इसलिए दावेदार अपनी-अपनी दावेदारी के लिए सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में रायगढ़ लोकसभा सीट से वर्तमान में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा एवं सह प्रभारी मध्यप्रदेश सभावति पशुधन विकास समिति, जिला पंचायत जांजगीर-चांपा विद्या सिदार ने रायगढ़ लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार बनाने दावेदारी की है।
विद्या सिदार का कहना है कि रायगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जनजाति (एसटी) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। साथ ही यह 8 विधानसभा क्षेत्र रायगढ़, खरसिया, धरमजयगढ़, लैलूंगा, सारंगढ़, जशपुर, कुनकुरी और पत्थलगांव को मिलाकर बना है। इन क्षेत्रों में उनकी उपस्थिति और लोगों से मुलाकात नियमित होते रहती है। साथ ही यहां के लोगों की संस्कृति और व्यवहार से वे भली भांति परिचित हैं। इसलिए इस सीट से यदि भारतीय जनता पार्टी उन्हें अपना प्रत्याशी बनाती है, तो निश्चित है कि वे भारी मतों से विजयी होंगी।
श्रीमती सिदार ने अपनी शिक्षा जशपुरनगर और रायगढ़ से पूरी की है। 01 जुलाई 1977 को मनोरा (जशपुर नगर) में जन्मी श्रीमती सिदार ने छात्र जीवन से ही अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है। 1986-1989 तक वे राष्ट्र सेविका समिति संघ में अभ्यास, 1996-1999 तक कल्याण आश्रम जशपुर के मार्गदर्शन में कार्य और 1997-98, 1998-99 में शासकीय महिला महाविद्यालय जशपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सचिव रही है। सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में उन्होंने उपकोषाध्यक्ष राष्ट्रीय कार्यकारिणी गोंडवाना गोंड़ महासभा (महिला प्रभाग), प्रदेश उपाध्यक्ष छ.ग.-अखिल भारतीय गोंड़ आदिवासी संघ दिल्ली, जिलाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज महिला प्रभाग, जिला सक्ती और अध्यक्ष केंद्रीय गोंड़ सगा समाज सक्ती राज, जिला सक्ती के पदों का निर्वहन सफलतापूर्वक किया है। श्रीमती सिदार वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य, सभापति पशुधन विकास स्थायी समिति जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के हैं। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। साथ ही उन्होंने जिला पंचायत सदस्य के रूप में 2005 में 8500 मतों से व 2010 में 17000 मतों से जीत भी दर्ज की है।

लोकसभा सीट से भाजपा टिकट पर दावेदारी करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आम जनता से उनकी मेल-मुलाकात और उनकी समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए भी पिछले कई वर्षों से लगातार सक्रिय है। इससे आम जन मानस में उनकी छवि काफी अच्छी है। यदि भारतीय जनता पार्टी उन्हें रायगढ़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित करती है, तो निश्चित रूप से वे भारी मतों से चुनाव जीतेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस तरीके से विधानसभा चुनावों में महतारी वंजन योजना, उज्जवला गैस योजना जैसी महत्वपूर्ण घोषणाएं की, इससे साफ है कि भाजपा महिलाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। इसलिए रायगढ़ लोकसभा सीट से यदि भाजपा मुझे (विद्या सिदार) टिकट देती है, तो मैं निश्चित रूप से जीत दर्ज करूंगी और भाजपा की रीति-नीति को जनमानस में और सुदृढ़ता पूर्वक रखने में सफल होऊंगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31