रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय (महानदी भवन) में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति का महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के संजय कनाठे (निज सचिव, सचिव पर्यटन विभाग मंत्रालय की निजी स्थापना) को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से ‘स्टाफ ऑफिसर’ के पद पर पदोन्नत किया गया है। उन्हें वेतन मैट्रिक्स के लेवल-13 (rs 67,300 – rs 2,13,100) में पदोन्नति दी गई है। इसी श्रृंखला में, सचिवालय सेवा के तीन सहायक अनुभाग अधिकारियों को अनुभाग अधिकारी (लेवल-11, rs 49,100 – rs 1,55,800) के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ प्रतिभा हरमने, आवास एवं पर्यावरण विभाग की जयश्री सोनकर तथा धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के ओंकार राम भूआर्य शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, वरिष्ठ सचिवालय सहायकों को सहायक अनुभाग अधिकारी (लेवल-9, rs 38,100 – rs 1,20,400) के पद पर पदोन्नति दी गई है। इस श्रेणी में वित्त विभाग में पदस्थ रेणु, मीरा और परवीन खान, सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-2) की रेखा साहू तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रियंका देवांगन का नाम शामिल है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि इन पदोन्नतियों से अधिकारियों/कर्मचारियों की पदोन्नति से वरिष्ठता प्रभावित नहीं होगी और वे अग्रिम आदेश तक अपनी वर्तमान पदस्थापना में ही कार्य संपादित करते रहेंगे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30