गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह पुलिस
परेड ग्राउंड में हुआ सम्पन्न

पुलिस वीरता पदक, सराहनीय सेवा, सराहनीय सुधार सेवा पदक
 सहित अन्य पदकों से किया गया सम्मानित

रायपुर.

 गणतंत्र दिवस
राज्य स्तरीय मुख्य समारोह पुलिस  परेड ग्राउंड में हुआ सम्पन्न
पुलिस वीरता पदक
सराहनीय सेवा
 सेवा पदक  सहित अन्य पदकों से किया गया सम्मानित

राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति का पुलिस पदक, सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक तथा गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा सेवा पदक से सम्मानित किया।राज्यपाल ने जिन अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया उनमें जिला राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, जिला कांकेर के निरीक्षक श्री लक्ष्मण केवट, जिला बिलासपुर के उप निरीक्षक श्री पिल्लुराम मंडावी, जिला कांकेर के उप निरीक्षक श्री जोगीराम पोड़ियाम, जिला बीजापुर के उप निरीक्षक श्री हिड़मा पोड़ियाम, सहायक उप निरीक्षक श्री प्रमोद कुड़ियाम, सहायक उप निरीक्षक श्री बलराम कश्यप, सहायक उप निरीक्षक श्री लच्छिन्दर कुरूद, उप निरीक्षक श्री सुरेश जव्वा, प्रधान आरक्षक श्री बीजूराम मज्जी, आरक्षक स्व. श्री बुधराम हपका, प्रधान आरक्षक श्री सुशील जेट्ठी, प्रधान आरक्षक श्री लक्ष्मीनारायण मरपल्ली, प्रधान आरक्षक श्री बड़दी धरमैया, प्रधान आरक्षक श्री लीलाम्बर भोई, प्रधान आरक्षक श्री अजय कुमार बघेल, आरक्षक श्री मंगलू कुड़ियाम, आरक्षक श्री छत्रपाल साहू, आरक्षक श्री मंगलू कोवासी, आरक्षक श्री मुकेश कलमू, आरक्षक श्री रमेश पेरे, जिला जशपुर के उप पुलिस अधीक्षक श्री शेरबहादुर सिंह ठाकुर, जिला बस्तर के उप निरीक्षक श्री अरूण कुमार मरकाम, जिला कोरबा के सहायक उप निरीक्षक श्री मनोज कुमार मिश्रा को प्रदान किया गया। आरक्षक स्व. श्री बुधराम हपका का पुलिस वीरता पदक उनकी पत्नी ने प्राप्त किया। इसी तरह विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति का पुलिस पदक जिला दंतेवाड़ा रेन्ज के उप पुलिस  महानिरीक्षक श्री कमलोचन कश्यप को प्रदान किया गया। सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक श्रीमती नेहा चंपावत पुलिस महानिरीक्षक, राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो, नई दिल्ली, श्री सुरजन राम भगत सेनानी, 22 वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ बल जिला-कांकेर, श्रीमती भावना पाण्डेय जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा भिलाई, उप निरीक्षक श्री गनपत प्रसाद पाण्डेय जिला गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही, कंपनी कमांण्डर श्री तेलेस्फोर मिंज 2री वाहिनी छत्तीसगढ़ बल सकरी-बिलासपुर, सहायक सेनानी श्री राजेश कुमार शर्मा 9वी वाहिनी छत्तीसगढ़ बल जिला दंतेवाड़ा, प्लाटून कमांडर श्री थाक बहादुर सोनी प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ बल भिलाई, प्रधान आरक्षक श्री वेद कुमार मंडावी यातायात कार्यालय जिला कांकेर, आरक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह यातायात बिलासपुर, उप सेनानी श्री प्रकाश टोप्पो 15वी वाहिनी छत्तीसगढ़ बल जिला बीजापुर को प्रदान किया गया।  इसी तरह गृह व नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक संभागीय सेनानी नगर सेना रायपुर संभाग श्रीमती अनिमा एस. कुजूर, कंपनी क्वार्टर मास्टर नगर सेना धमतरी श्री मदनलाल एवं नगर सेना कोरबा के सैनिक श्री चन्द्रिका सिंह कंवर को प्रदान किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31