साल 2019 में शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना (Prdhan Mantri kisan Samman Nidhi Yojna) की 15 किस्‍तें सरकार किसानों के खाते में डाल चुकी है. अब 16वीं किस्‍त का किसानों को इंतजार है. केंद्र सरकार ने किसानों को आर्थिक मदद के लिए पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) शुरू की है. इस योजना में किसानों को हर साल 6000 रुपये मिलते हैं. यह राशि साल में 3 किस्‍तों में दी जाती है. अब सरकार ने इस योजना के लाभार्थियों के लिए ईकेवाईसी (PM Kisan Ekyc) कराना अनिवार्य कर दिया है. जो किसान यह जरूरी काम नहीं करेंगे, उन्‍हें इस बार 16वीं किस्‍त के 2,000 रुपये नहीं मिलेंगे.

केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना में फर्जीवाडे को रोकने के लिए ईकेवाईसी कराना अनिवार्य किया है. सरकार ने जमीन सत्‍यापन भी अनिवार्य किया है. सरकार की सख्‍ती के कारण ही 11वीं किस्‍त के बाद से इस योजना का लाभ उठाने वाले लोगों की संख्‍या में कमी आई है. 11वीं किस्‍त 10 करोड़ से ज्‍यादा किसानों को मिली थी. इसके बाद 12वीं किस्‍त के लाभार्थी करीब 2 करोड़ घटकर 8 करोड़ रह गए. इसके बाद 13वीं किस्‍त में लाभार्थियों की संख्‍या बढ़कर 8.2 करोड़ रही, जबकि 14वीं किस्त 8.5 करोड़ किसानों को मिली थी.

केवाईसी कराना अनिवार्य
पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए ईकेवाईसी कराना अनिवार्य है. वेबसाइट के अनुसार, “ पीएम किसान में पंजीकृत किसानों के लिए eKYC अनिवार्य है. ओटीपी आधारित ईकेवाईसी पीएम किसान पोर्टल पर उपलब्ध है. बायोमेट्रिक आधारित ईकेवाईसी के लिए निकटतम सीएससी केंद्र से संपर्क किया जा सकता है.”

घर बैठे ऐसे करें ई-केवाईसी
पीएम किसान वेबसाइट की मदद से किसान घर बैठे अपने स्‍मार्टफोन ई-केवाईसी कर सकते हैं. इसके लिए आपको पीएम किसान वेबसाइट http://pmkisan.gov.in पर जाना होगा. यहां फार्मर कॉर्नर लिखा नजर आएगा. इसके नीचे ई-केवाई का ऑप्‍शन दिखेगा. इस पर क्लिक करें. फिर आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा. ऐसा करने पर आपके रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आ जाएगा. इस ओटीपी को निर्धारित जगह पर भरते ही आपकी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031