भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) में बालक राम के दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्‍ठा के कार्यक्रम से अब तक करीब 15 लाख श्रद्धालुओं ने बालक राम के दर्शन कर लिए है। यह आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। कमिश्‍नर गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार और डीएम नितीश कुमार ने शनिवार को राम मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान रामलला पर रेकॉर्ड चढ़ावा भी चढ़ रहा है।

कमिश्नर ने बताया कि रोजाना करीब 2 से ढाई लाख लोग राम मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। पहले जहां एक साथ भीड़ मंदिर में प्रवेश कर रही थी अब उसमें भी परिवर्तन हो रहा है। अब लोग ग्रुप में दर्शन करने पहुंच रहे हैं। आगे भी यही क्रम जारी रहने की उम्मीद है। बालकराम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर ट्रस्‍ट ने बालकराम की आरती और दर्शन का समय बढ़ा दिया है।

रामभक्त रामलला के दरबार में दिल खोलकर दान कर रहे हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से ही राम मंदिर में दान लिया जा रहा है। आंकड़ों के हिसाब से समझते हैं कि अब तक कितना दान मिला है। रामलला दर्शन के प्रथम दिन 2 करोड़ 90 लाख, 24 जनवरी को 2 करोड़ 43 लाख, 25 जनवरी को 8 लाख 50 हजार वहीं गणतंत्र दिन 26 जनवरी के दिन एक करोड़ 15 लाख रुपए दान में मिले हैं।

मंदिर में आरती का समय-

  • – बालकराम की मंगला आरती सुबह 4:30 बजे।
  • – शृंगार आरती (उत्थान आरती) सुबह 6:30 बजे।
  • – भक्तों को दर्शन सुबह 7:00 बजे से।
  • – भोग आरती दोपहर 12:00 बजे।
  • – संध्या आरती शाम 7:30 सात बजे।
  • – रात्रि भोग 9:00 बजे।
  • – शयन आरती रात 10:00 बजे होगी।
Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031