भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के कासरगोड केरल में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के अंतिम दिन 30 जनवरी को कार्य समिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ से आर एन ताटी जगदलपुर को राष्ट्रीय मंत्री और जे पी मिश्रा, अनिल गोल्हानी, एन राम सभी रायपुर तथा श्रीमती कुन्ती राणा बिलासपुर को कार्यसमिति में सदस्य के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष सी एच सुरेश द्वारा मनोनीत करने की घोषणा की गई। ज्ञात हो छत्तीसगढ़ से पूर्व से ही वीरेन्द्र नामदेव राष्ट्रीय महामंत्री, श्रीमती द्रोपदी यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, तथा पूरन सिंह पटेल राष्ट्रीय मंत्री के रूप में निर्वाचित पदाधिकारी है। राष्ट्रीय कार्यसमिति में लिए गए सभी नए पदाधिकारियों को भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी क्रमश बी के वर्मा, पंडित आर जी बोहरे, डी आर गजेन्द्र,पी एन उड़कुड़े, आई सी श्रीवास्तव, एस के घाटोडे, एस एन देहारी, ओ पी भट्ट, बसंत कुमार गुप्ता,आर डी झाड़ी, जगदीश कनौजिया,सोमेश्वर तिवारी, हरेन्द्र चंद्राकर, बी एस दसमेर, प्रदीप सोनी, राकेश जैन, मो कासिम, बरातू राम कुर्रे, डी के त्रिपाठी, कलावती पांडे, पी.भारती, मीता मुखर्जी, जयमनी ठाकुर, टी आर साहू, तीरथ यादव, नागेन्द्र सिंह आदि ने बधाई दिया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31