राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा USAID एवं रूम टू रीड छत्तीसगढ़ के सहयोग से बाल साहित्य निर्माण के लिए तीन दिवसीय राज्यस्तरीय बाल साहित्य लेखन कार्यशाला का आयोजन 16 से 18 जनवरी 2024 तक रायपुर में संपन्न हुआ । बाल साहित्य एवं कहानी कविता पर बेहतरीन कार्य करने वाले छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से 30 शिक्षकों का चयन किया गया था । दुर्ग से मंजू पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेदामारा एवं प्रीतम साहू शासकीय प्राथमिक शाला कुरुद को चयनित किया गयाl कार्यशाला में दिल्ली से आए मास्टर ट्रेनर दीपाली एवं वंशिका गोयल तथा रायपुर से मास्टर ट्रेनर प्रदीप मुकेश चौधरी ,रणधीर एवं सीमा सिंह रूम टू रीड उपस्थित रहे । मास्टर ट्रेनरो द्वारा बताया गया कि बाल साहित्य सृजन हेतु बच्चों की भाषा ,संस्कृति ,परिवेश एवं बाल मनोविज्ञान का ध्यान रखना अति आवश्यक हैl कहानी लेखन हेतु प्रमुख पात्र ,विषय- चयन, चित्रकारी मजेदार एवं रोचक होनी चाहिए । यह भी बताया गया कि चित्रों को देखकर बच्चे स्वतः पढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं, कहानी निर्माण में महत्वपूर्ण बिंदु पर ध्यान केंद्रित कर बाल साहित्य हेतु कविता ,कहानी, बिग बुक, worldless बुक निर्माण के तरीके सिखाए गएl मंजू पाठक एवं अन्य शिक्षकों ने अपनी उत्कृष्ट लेखन का परिचय देते हुए कहानी लेखन का कार्य किया जिसकी समग्र शिक्षा रायपुर एवं धूम टू रीड एवं USAID के अधिकारियों ने सराहना की । डॉ एम सुधीश सहायक संचालक समग्र शिक्षा रायपुर ने साहित्यकारों एवं लेखकों की सराहना करते हुए कहा कि आप लोगों द्वारा लिखित कहानी बच्चो तक पहुंच सके इसके लिए आप सभी अपने लेखन प्रतिभा को निरंतर निखारते रहे । कार्यशाला के अंतर्गत सभी लेखक शिक्षकों ने अपनी -अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करते हुए स्वरचित कविता ,गीत ,कहानी प्रस्तुत किया l मंजू पाठक द्वारा भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा विशेष पर स्वरचित राम भजन प्रस्तुत किया गया ,जिसकी सब ने सराहना की।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031