
रायपुर। अयोध्या में होने वाली बालक रामजी की आरती, राम धुन और सुंदरकांड साईं नगर जोरा के नर-नारी मिलकर हर्षोल्लास के साथ करने में तल्लीन है। सबसे प्रमुख बात यह है कि हर सप्ताह के तीन दिन शनिवार, रविवार और मंगलवार को श्री साईं दर्शन आवासीय समिति साईं नगर जोरा के समिति भवन में संध्याकालीन कार्यक्रमों का यह मुख्य हिस्सा बनता जा रहा है जो कि आगामी भविष्य में भी और भी अधिक उमंग उत्साह के साथ चलता ही रहेगा। समिति की जॉइंट सेक्रेटरी ज्योति मौर्य के कुशल नेतृत्व में दुर्गा शर्मा, स्मिता नामदेव, वंदना बिसेन, माया वैश, भाग्यश्री, अनीता कोस्टा, पिंकी शर्मा, चंपा चंद्राकर, द्रौपदी सूर्यवंशी, मालती राय, नीतू सिंह, रूबी सिंह, मीना ठाकुर, धनेश्वरी चंद्राकर, बिंट्टी बिसेन जैसी अनेकों महिला मंडल में शामिल रहती हैं। पुरुष वर्ग में डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव, सुरेश सोनी कोषाध्यक्ष, छगनलाल साहू, मिथिलेश श्रीवास्तव, छोटेलाल ठाकुर, देवनारायण चंद्राकर, श्याम सुंदर राय, पप्पू वैस, त्रिभुवन सिंह, डी सुरेश राव और मोहित यादव आदि द्वारा राम नाम गाते रहने का बीड़ा उठाया गया है।



















