अमेरिका में एक बार फिर एक महिला अपने अजीबोंगरीब कारनामों की वजह से चर्चा में है। आरोप है कि एक महिला का किसी बात को लेकर अपने पति से विवाद हो गया। इसके बाद उसने दो किशोरों के साथ यौन संबंध बना डाला। महिला मैदान में खेल रहे किशोरों के पास गई। उनसे अपने पति के साथ हुए झगड़े के बारे में बताया। फिर लड़के से उनकी उम्र पूछी और उसके कमरे में चली गई। इसके बाद दो किशोरों के साथ महिला ने संबंध स्थापित किया। एक अन्य लड़का यह सब खड़े होकर देखता रहा। इन आरोपों के बाद आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
महिला पर तीसरे और चौथे दर्जे के आपराधिक यौन आचरण के आरोप लगाए गए हैं। आरोप के अनुसार 38 वर्षीय महिला ने 15 वर्षीय दो लड़कों के साथ कथित तौर पर यौन संपर्क किया। इसके बाद उस पर शुक्रवार को आपराधिक यौन आचरण का आरोप लगाया गया। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार आरोपी महिला एलीसन लेह शारडिन दो बच्चों की मां है। उसने कोलोराडो के लड़कों की हॉकी टीम के साथ रोज़विले के उसी होटल में ठहरी थीं। अदालती दस्तावेजों के अनुसार, उसने 14 जनवरी को होटल के हॉट टब में किशोरों से बातचीत शुरू की और उन्हें अपनी वैवाहिक समस्याओं के बारे में बताया।
लड़के से उम्र पूछकर गई उसके कमरे में
आरोप है कि खेलने के बाद जब लड़के अपने कमरे में वापस चले गए, तो उसने उनमें से एक लड़के को स्नैपचैट टेक्स्ट भेजकर कहा कि उसका अभी-अभी अपने पति से झगड़ा हुआ है और वह किशोर के कमरे में आना चाहती है। उसने कथित तौर पर लड़कों से उनकी उम्र पूछी और उनके पास चली गई। दोनों के नाबालिग होने के बावजूद उसने उनके साथ यौन विषयों पर चर्चा करना शुरू कर दिया और दो लड़कों के साथ बिस्तर पर चली गई। दोनों लड़कों ने कहा कि उन्हें उसके साथ यौन गतिविधियों में शामिल होने के लिए दबाव महसूस हुआ, जबकि तीसरा लड़का देखता रहा।
आख़िरकार उन्होंने उसे जाने के लिए कहा। आरोपों के अनुसार, बाद में वह उनके एक हॉकी खेल में पहुंची और घर लौटने के बाद दोनों लड़कों को संदेश भेजा। स्टार ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, अपनी गिरफ्तारी के बाद शारडिन ने जांचकर्ताओं को बताया कि उनके पति और दो बच्चे ठहरने के लिए होटल गए थे और उन्होंने पूल के आसपास के लड़कों के साथ अनौपचारिक बातचीत की थी। उसने स्वीकार किया कि उसने दो लड़कों के साथ यौन संपर्क किया था और उनसे कंडोम भी मांगा था।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031