What's Hot

धर्मेंद्र और हेमा माहिली की बेटी एक्ट्रेस ईशा देओल ने 12 साल पहले बिजनेमैन भरत तख्तानी से शादी की थी। दोनों की शादीशुदा जिंदगी काफी अच्छी चल रही थी। सोशल मीडिया पर भी ईशा पति के साथ तस्वीरें साझा किया करती थीं, लेकिन अब दोनों के बीच पहले जैसा कुछ भी नहीं रहा है। दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है। ईशा देओल और भरत तख्तानी शादी के 12 साल बाद अलग हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने आपसी सहमती से अलग होने का निर्णय लिया है।
जारी किया गया बयान
एक संयुक्त बयान में उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है। सामने आए बयान में कहा गया, ‘हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमारे जीवन में इस बदलाव के माध्यम से हमारे दो बच्चों का सर्वोत्तम हित और कल्याण हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और रहेगा। हम इस बात की सराहना करेंगे कि हमारी गोपनीयता का सम्मान किया जाए।’
ईशा ने शेयर किया था पोस्ट
ईशा देओल ने भरत तख्तानी के साथ आखिरी बार तस्वीर अपनी एनिवर्सी पर पोस्ट किया था। ये तस्वीर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर थी। इसके कैप्शन में लिखा, ‘अनंत काल तक बनाए रखने के लिए।’ फिलहाल अब दोनों साथ नहीं है। इसके अलावा दोनों आखिरी बार एक साथ हेमा मालिनी की जन्मदिन पार्टी में स्पॉट हुए थे।
पहले ही आए थे सेपरेशन रूमर्स
ये स्टार कपल अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करता रहता था। हालांकि, भरत 2023 में ईशा देओल के जन्मदिन समारोह से गायब थे। इसके अलावा एक सोशल मीडिया यूजर ने 17 जनवरी को रेडिट पर एक पोस्ट शेयर किया और उसमें बताया कि ईशा और भरत पहले ही एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। यही कारण है कि वे अब सार्वजनिक रूप से एक साथ नजर नहीं आते हैं। इतना ही नहीं इस पोस्ट में यूजर ने ये भी दावा किया है कि भरत अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।
परिवार ने नहीं किया रिएक्ट
यूजर ने अपने पोस्ट में दावा किया कि उसने ईशा के पति भरत को नए साल के दिन बेंगलुरु में एक पार्टी में देखा था। जहां वह अपनी एक कथित गर्लफ्रेंड के साथ थे। हालांकि, अभी तक इस वायरल खबर पर देओल परिवार से किसी ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन अब एक दशक से अधिक समय तक प्यार में रहने के बाद इस जोड़े ने अलग होने की पुष्टि की है।
दो बेटियों के हैं पेरेंट्स
आपको बता दें कि ईशा देओल ने जून 2012 में भरत से शादी की थी। यह शादी मुंबई के इस्कॉन मंदिर में बेहद सादगी से की गई थी। शादी के पांच साल बाद ये कपल एक बेटी राध्या के माता-पिता बने और फिर साल 2019 में ईशा ने अपनी दूसरी बेटी मिराया तख्तानी को जन्म दिया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930