रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में इन दिनों चुनावी माहौल पूरे शबाब पर है। निर्वाचन अधिसूचना जारी होने के बाद सदस्यों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। प्रेस क्लब के सदस्यगण अपने नए अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों चुनने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे है।

आपको बता दें कि आगामी 17 फरवरी को मतदान होगा। चुनावी प्रक्रिया एक-एक कर पूर्ण होती जा रही है। नामांकन दाखिला की कड़ी में प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष पद के लिए सनत तिवारी (कल्लू महाराज) ने अपना नामांकन दाखिल किया है।

आपको बता दें कि श्री तिवारी नवभारत प्रेस में कार्यरत है। नामांकन दाखिले के दौरान श्री तिवारी के साथ प्रमुख रुप से राजेश पुराणिक सहित अन्य पत्रकार साथीगण उपस्थित रहे। नामांकन दाखिले के बाद सनत तिवारी का प्रेस क्लब कोषाध्यक्ष पद के लिए जनसपंर्क प्रारंभ कर दिया है तथा वे मतदाताओं से सतत संपर्क कर रहे हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31