छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लगातार पेंशनरों व परिवार पेंशनरों की उपेक्षा कर केन्द्र के समान जुलाई23 से 4% महंगाई राहत के आदेश करने में अनावश्यक विलम्ब और धारा 49 को विलोपित करने को लेकर शासन की रवैये पर विचार कर आंदोलन का निर्णय लेने हेतु रविवार 11 फरवरी24 को भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक तेलीबाँधा रोड स्थित *राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के कार्यालय मे अपरान्ह 3 बजे से रखी गई है। उक्त जानकारी जारी विज्ञप्ति में महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने जारी विज्ञप्ति में दी है। बैठक का मुख्य रूप से 4% महंगाई राहत लेने क्या करना चाहिए इस पर चर्चा आगामी लोक सभा चुनाव में पेंशनर्स रुख कैसा हो राष्ट्रीय सम्मेलन कासरगोड केरल 28,29,30 जनवरी 24 की बातें मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49 को विलोपित करने व अन्य कुछ मांगों को लेकर दिल्ली में 20 मार्च24 को जंतर मंतर में आयोजित धरना प्रदर्शन पर विचार 30 जून और 31दिसम्बर को रिटायर अधिकारियों/कर्मचारियों की समस्या के निदान पर चर्चा*अन्य पेंशनर्स हितैषी मामलों पर चर्चा कर निर्णय लिए जायेंगे

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31