माध्यमिक शिक्षा मंडल की अभिनव पहल

22 फरवरी से शुरू होगी हेल्पलाइन, टोल फ्री नंबर-+91-18002334363

रायपुर. बोर्ड परीक्षार्थियों के परीक्षा संबंधी भय और तनाव को दूर करने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल 22 फरवरी से एक हेल्पलाइन शुरू करने जा रहा है। हेल्पलाइन में स्थापित टोल फ्री नंबर-+91-18002334363 के जरिए मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, विषय विशेषज्ञ, मंडल के अधिकारी और शैक्षिक अभिप्रेरक परीक्षार्थियों के परीक्षा भय एवं तनाव संबंधी समस्याओं का निराकरण करेंगे और उन्हें परामर्श देंगे।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाई स्कूल, हायर सेकण्डरी, हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक परीक्षाओं के संदर्भ में परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व 22 फरवरी से हेल्पलाइन प्रारंभ की जा रही है। विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक हेल्पलाइन में मंडल के टोल फ्री नंबर-+91-18002334363 पर अपनी समस्याओं का समाधन कर सकते हैं। रविवार और अवकाश को छोड़कर हेल्पलाइन में मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, शैक्षिक अभिप्रेरक विषय विशेषज्ञ एवं मंडल के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा शुरू की जा रही इस हेल्पलाइन में मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, शैक्षिक अभिप्रेरक परीक्षार्थियों के परीक्षा भय, परीक्षा तनाव संबंधी समस्याओं का निराकरण कर परामर्श देंगे। हेल्पलाइन 22 से 28 फरवरी को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक अंग्रेजी, गणित, भौतिक शास्त्र, रासायन शास्त्र, जीव विज्ञान, लेखा शास्त्र के विषय विशेषज्ञ संबंधी विषयों की कठिनाईयों को दूर करेंगे। दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, शैक्षिक अभिप्रेरक हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर-+91-18002334363 पर उपस्थित रहेंगे और 29 फरवरी से 22 मार्च तक आगामी दिवस को होने वाली विषय की परीक्षा से संबंधी समस्याओं का निराकरण करेंगे। मंडल के अधिकारियों द्वारा मंडल से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031