समय के साथ-साथ लगभग हर चीज बदल जाती है। पहले जहां लोग घोड़ा गाड़ी के जरिए सफर करते थे, वहीं अब गाड़ी और प्लेन में लोग सफर करते हैं। पहले के लोग हाथों से बुने हुए स्वेटर पहनते थे मगर अब लोग मशीन से बने हुए स्वेटर पहनते हैं। अगर आप आज के समय और पहले के समय की तुलना करेंगे तो पाएंगे की लगभग हर चीज बदल गई है। इसी बीच एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद 90s के लोगों को अपना बचपन याद आ जाएगा। इस वीडियो में कुछ ऐसे खिलौने नजर आ रहे हैं जो कभी बच्चों की जान हुआ करती थी।
ये खिलौने नहीं इमोशन हैं
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @RVCJ_FB नाम के पेज ने शेयर किया है। इस वीडियो में कई खिलौनें दिखाए गए हैं जिनसे 90s के बच्चे खेला करते थे। वीडियो में आपको Lucky Spinner, हांथ में बांधने वाला स्केल, बाउंसी बॉल, कंचे समेत कई खिलौने दिखाई देंगे जो कभी बच्चों की जान हुआ करते थे। 1 मिनट 5 सेंकड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो


लोगों को याद आया उनका बचपन
खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1.5 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मैंने भी खरीदा था। दूसरे यूजर ने लिखा- सब मेरे पास था। वहीं एक यूजर ने लिखा- अरे 90s किड नहीं मैं 20s का हूं और मैंने इनका खूब इस्तेमाल किया है। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसमें बहुत सारे खिलौने वर्षो बाद देख रहा हूं। वहीं कुछ यूजर्स ने 90s का वीडियो गेम और लट्टू की तस्वीरें शेयर करके लिखा- अरे मुझे तो भूल ही गए। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031