कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में अभिनेत्री से नेता बनीं रुक्मिणी मल्लिक, जिन्हें कोयल मल्लिक के नाम से जाना जाता है, सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। इससे पहले वह तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रह चुकी हैं। भाजपा ने रविवार को उन्हें पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार भी घोषित किया है।

सोमवार को भाजपा में शामिल होने के बाद कोयल मल्लिक ने कहा कि वह पार्टी में शामिल होकर सम्मानित, सौभाग्यशाली और प्रसन्न महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में राज्य में हो रहे विकास को देखकर उन्हें गर्व है। उन्होंने कहा कि मैं जानती हूं कि लोगों की सेवा कैसे करनी है। मानवता सबसे बड़ा धर्म है।

कुछ महीने पहले ही बनी थीं तृणमूल की राज्यसभा सांसद

कोयल मल्लिक को इसी साल तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा भेजा था। उन्होंने छह अप्रैल को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली थी, लेकिन जुलाई में उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उनके भाजपा में जाने की अटकलें तेज हो गई थीं। अब भाजपा ने उन्हें उसी राज्यसभा सीट के उपचुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है। पश्चिम बंगाल की इस सीट पर उपचुनाव 16 अक्टूबर को होना है। यह सीट कोयल मल्लिक के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।

भाजपा के लिए राज्यसभा उपचुनाव में उतरेंगी

भाजपा ने रविवार को पश्चिम बंगाल के लिए रुक्मिणी मल्लिक और उत्तराखंड के लिए दिनेश आर्य के नाम की घोषणा की। दोनों नामों को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंजूरी दी है। चुनाव आयोग के अनुसार, नामांकन भरने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर तक है। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 अक्टूबर शुक्रवार तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 16 अक्टूबर को होगा। वोटिंग का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। उसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती शुरू होगी। चुनाव की पूरी प्रक्रिया 19 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30