जगदलपुर। कलेक्टर रजत बंसल के निर्देशानुसार में नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के उपायों के अन्तर्गत जगदलपुर शहर में कलेक्टोरेट के समीप स्थित मिशन कम्पाउण्ड ग्राउण्ड में अस्थाई सब्जी बाजार लगने लगी है। पूर्व यह अस्थाई सब्जी बाजार गीदम रो? राष्ट्रीय राजमार्ग में व्यापारियों द्वारा लगाया जाता था। जान-माल की नुकसान की आशंका को देखते हुए कलेक्टर बंसल ने निगम आयुक्त को उक्त सब्जी बाजार को मिशन कम्पाउण्ड में लगवाने के निर्देश दिए थे। इस मिशन कम्पाउण्ड ग्राउण्ड में लगाए गए अस्थाई सब्जी बाजार आस-पास के लोगों के लिए कापी लाभप्रद सिद्ध हो रहा है। लोग सामाजिक दूरी का पालन करते हुए इस बाजार से सब्जी खरीद रहे हैं। जगदलपुर एसडीएम श्री प्रवीण वर्मा ने आज मिशन कम्पाउण्ड ग्राउण्ड में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जगदलपुर के मिशन कम्पाउण्ड ग्राउण्ड में लगने लगी अस्थाई सब्जी बाजार
Related Posts
Add A Comment


















