सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म पर शायद ही कोई दिन ऐसा जाता होगा जब मेट्रो का कोई वीडियो वायरल ना होता हो। हर दिन मेट्रो से जुड़े कई वीडियो वायरल होते हैं। किसी वीडियो में लोग डांस करते हुए नजर आते हैं। तो किसी वीडियो में कपल अश्लील हरकत करता हुआ नजर आता है। आपने अब तक ऐसे कई वीडियो देखे होंगे। मगर आजकल मेट्रो के कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हों जो लोगों को खूब हैरान कर रहे हैं। मेट्रो में कुछ ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है, जिसके बारे में लोगों ने कभी सोचा तक नहीं होगा। ऐसा ही एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है?
मेट्रो के अंदर साइकिल
माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर इस समय जो वीडियो वायरल हो रहा, उसे देखने के बाद आपके मन में सिर्फ एक ही सवाल उठेगा कि ऐसा कैसे हो सकता है? वायरल वीडियो में आप देखेंग कि एक लड़की मेट्रो के कोच में अपनी साइकिल लेकर पहुंच गई है। कोच में स्टैंड के पास साइकिल के साथ खड़ी लड़की किसी लड़के से बात कर रही है। वहीं उसके सामने बैठे एक शख्स ने इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि यह वीडियो किस मेट्रो का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन


इस वीडियो को एक्स पर @terakyalenadena नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा है कि, ‘शुक्र मनाओ स्कूटी नहीं लाई।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 47 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने पूछा- भाई ये मेट्रो में साईकल ले कैसे गयी, क्या साईकल ले जाने की इजाजत है ? इतनी चेकिंग के बाद भी कैसे पॉसिबल है? दूसरे यूजर ने पूछा- ये कैसे हो गया। तीसरे यूजर ने लिखा- सब मेट्रो में ही घुसा दो। एक अन्य यूजर ने लिखा- फिर कुछ दिन बाद खुद का बेड लेकर आ जाएंगे। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031