छॉलीवुड फिल्म के एक्टर और निर्माता निर्देशक मनोज राजपूत गिरफ्तार हो गए हैं. एक लड़की ने उनके खिलाफ रेप और अननेचुरल सेक्स का आरोप लगाया है. जिसके बाद दुर्ग पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
अभी हाल में एक्टर मनोज राजपूत की फिल्म गांव का जीरो शहर मा हीरो रिलीज हुई है और फिल्म अच्छा कारोबार कर रही है. इसी बीच निर्माता निर्देशक और हीरो मनोज राजपूत पर रेप और अप्राकृतिक यौनचार के आरोप लगे हैं. पीडि़ता ने भिलाई जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनोज राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है. पीडि़ता ने अपनी शिकायत में यह रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी 12 साल से उसे शादी का झांसा देता रहा इस दौरान उसके साथ रेप करता रहा.
राजकुमार, प्रभारी, जीआरपी थाना भिलाई का कहना है कि एक लड़की ने शिकायत की है कि साल 2011 से अभिनेता मनोज राजपूत शादी का प्रलोभन देकर उसका यौन शोषण कर रहे हैं. परिजन को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था. पीडि़ता जब भिलाई रेलवे कॉलोनी में रहती थी तब यह वारदात हुई. उसके बाद से साल 2023 तक रेप और यौन शोषण मनोज राजपूत करता रहा. पीडि़ता की शिकायत पर हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पूरे केस में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि जिस समय लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया उस समय वह नाबालिग थी।
इस पूरे केस में अभिनेता मनोज राजपूत ने साजिश का आरोप लगाया है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि राजेश बिहारी नाम का शख्स उनसे दुश्मनी निकाल रहा है. जिस लड़की ने मेरे ऊपर आरोप लगाया है वह 11 साल से कहां थी. यह सब मुझे फंसाने के लिए किया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31