राजस्थान में दिसंबर 2023 में नई सरकार का गठन हुआ। सरकार गठन के बाद से अधिकारियों के तबादले हो रहे हैं। इसमें प्रशासनिक और पुलिस सभी के तबादले शामिल हैं। भजन लाल शरमा की सरकार ऊपर से नीचे तक अधिकारियों के तबादले कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को भी कई ट्रांफर हुए। इन सभी ट्रांसफ़रों में एक तबादले ने सभी का ध्यान खींचा। यह तबादला किसी अधिकारी नहीं बल्कि CID में अपनी सेवाएं दे रहा एक कुत्ते का है।
उदयपुर जिले के कई थानों में थानाध्यक्ष से लेकर कांस्टेबल स्तर के तबादले किए गए। इसी में एक अनोखा ट्रांसफर ऑर्डर सामने आया। यह ऑर्डर था मेरी नाम के एक डॉग का, जोकि दयपुर जिले में सीआईडी के डॉग स्क्वॉड का हिस्सा है। बाकायदा इसके लिए ट्रांसफर का आदेश निकाला गया और मेरी की तैनाती भरतपुर जिले में किया गया है। जानकारी के अनुसार, मेरी एक्सप्लोसिव मामले में एक्सपर्ट है। क्राइम स्पॉट पर कई मामलों में हुए खुलासे में मेरी ने अहम भूमिका निभाई है।
मेरी डॉग के साथ-साथ उसके हैंडलर का भी भरतपुर जिले में तबादला किया गया है। इसके बारे में जानकारी देते हुए जिला CID टीम के अधिकारी ने बताया कि अब मेरी भरतपुर सीआईडी में तैनात रहेगी। मेरी एक पुलिसकर्मी की तरह जैसे यहां ड्यूटी दी वैसे ही वहां भी देगी। उदयपुर में आठ साल तक मेरी ने विभाग में काम किया। बता दें कि मेरी की पहली तैनाती यही थी और पहली बार उसका ट्रांसफर किया गया है।


वहीं मेरी के तबादले के बाद उसे अन्य पुलिसकर्मियों की तरह विदाई दी गई। उसे फूल मालाएं पहनाई गईं। ट्रांसफर होने के बाद डॉग स्क्वायड टीम ने एक संदेश भी जारी किया। इसमें बताया गया कि मैरी का जन्म एक जनवरी 2016 को हुआ था। मैरी द केनल क्लब ऑफ इंडियन द्वारा पंजीकृत श्वान है। मैरी (Retriever Labrador) नस्ल की डॉग है और मेरी बहुत प्रतिभाशाली है। इसने प्रशिक्षण केन्द्र पंचकुला हरियाणा आईटीबीपी से प्रशिक्षण प्राप्त कर बैच-2016 में एक्सप्लोसिव श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मैरी की प्रथम पोस्टिंग उदयपुर में ही हुई थी। अब आठ साल बाद मेरी का पहली बार भरतपुर जोन में ट्रांसफर हुआ है। अब हम सब की यही कामना है कि मेरी स्वस्थ रहते हुए अपनी ड्युटियों को बेहतर ढ़ंग अंजाम देती रहे। अब उदयपुर डॉग स्क्वॉड में तीन डॉग है, जिसमें से दो एक्सप्लोसिव और एक क्राइम के हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031