महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही होली का शानदार तोहफा मिल सकता है. अगले कुछ दिनों में केंद्र सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आधिकारिक ऐलान कर सकती है, जिससे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभागियों को सीधा फायदा हो सकता है.
अगले एक-दो हफ्ते में हो सकता है ऐलान
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार, महंगाई भत्ते में साल में दो बार संशोधन किया जाता है. साल का पहला संशोधन जनवरी से लागू होता है, जबकि दूसरी बार बदलाव को जुलाई से लागू किया जाता है. जनवरी से लागू होने वाली बढ़ोतरी का ऐलान अमूमन मार्च में किया जाता है. मार्च में होली का त्योहार भी है और लोकसभा चुनावों का ऐलान भी मार्च में होने के अनुमान हैं, जिसके बाद देश में आचार संहिता लागू हो जाएगी. ऐसे में मार्च के पहले-दूसरे हफ्ते के दौरान महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किए जाने की उम्मीद बढ़ गई है.
अभी इतनी है महंगाई भत्ते की दर
अभी महंगाई भत्ते की दर 46 फीसदी है. इसमें आखिरी बार अक्टूबर 2023 में बढ़ोतरी की गई थी. उस समय केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी. अगर इस बार भी 4 फीसदी की बढ़ोतरी की जाती है तो महंगाई भत्ता अब बढ़कर 50 फीसदी पर पहुंच जाएगा.
इस कारण महंगाई भत्ते का प्रावधान
महंगाई भत्ता लोगों की सैलरी का ही हिस्सा होता है. इसका कैलकुलेशन बेसिक सैलरी के पर्सेंटेज के आधार पर किया जाता है. जिस तरह से कर्मचारियों यानी सैलरी पाने वालों को महंगाई भत्ते का लाभ मिलता है, उसी तरह पेंशनभोगियों को पेंशन में महंगाई राहत यानी डियरनेस रिलीफ का लाभ मिलता है. सातवें वेतन आयोग ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की कमाई को महंगाई के असर से बचाने लिए डीए और डीआर का प्रावधान किया है.
इन लोगों को मिलने लगा लाभ
केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को भले ही अभी डीए में बढ़ोतरी का इंतजार करना पड़ रहा है, कुछ राज्य सरकारों के कर्मचारियों को पहले ही इसका फायदा मिलने लग गया है. उदाहरण के लिए पश्चिम बंगाल की सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए डीए को 4 फीसदी बढ़ा दिया है. पंजाब की सरकार ने भी दिसंबर में डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी. उत्तर प्रदेश सरकार ने इसी महीने रोडवेज कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 10 फीसदी बढ़ाया है. (abplive.com)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031