सरकार से दिलवाएं 10 माह से लंबित 2% डीआर का एरियर, ताकि पेंशनर्स की दीपावली न हो फीकी

रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी के दो दिवसीय रायपुर प्रवास पर आगमन का स्वागत करते हुए प्रदेश के पेंशनर्स एवं परिवार पेंशनर्स की लंबित महंगाई राहत (डीआर) का भुगतान कराने के लिए उनसे प्रभावी पहल करने की गुहार लगाई है।

वीरेन्द्र नामदेव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जनवरी 2026 से घोषित 2 प्रतिशत महंगाई राहत की राशि छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स को अब तक नहीं मिल पाई है। लगभग 10 माह से लंबित इस राशि के कारण पेंशनर्स आर्थिक नुकसान और निराशा का सामना कर रहे हैं। दीपावली जैसे सबसे बड़े त्योहार के अवसर पर भी उन्हें उनकी जायज राशि से वंचित रहना पड़ रहा है, जिससे अनेक वरिष्ठ नागरिकों और परिवार पेंशनर्स की खुशियां प्रभावित हो रही हैं।

उन्होंने श्रीमती स्मृति ईरानी से आग्रह किया है कि वे राज्य सरकार को आवश्यक सलाह एवं मार्गदर्शन देकर जनवरी 2026 से देय 2 प्रतिशत महंगाई राहत का 10 माह का लंबित एरियर सहित भुगतान तत्काल सुनिश्चित कराने के लिए प्रभावी पहल करें, ताकि प्रदेश के पेंशनर्स अपने परिवार और स्वजनों के साथ दीपावली का पर्व सम्मानपूर्वक एवं हर्षोल्लास से मना सकें।

श्री नामदेव ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती स्मृति ईरानी वरिष्ठ नागरिकों की इस पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार का ध्यान इस महत्वपूर्ण विषय की ओर आकृष्ट करेंगी। उनकी पहल से हजारों पेंशनर्स एवं परिवार पेंशनर्स को राहत मिल सकती है।

जारी संयुक्त विज्ञप्ति में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ से कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे पी मिश्रा, प्रदेश महामंत्री अनिल गोल्हानी, प्रवीण कुमार त्रिवेदी , संगठन मंत्री टी पी सिंह,संभागीय अध्यक्ष शैलेन्द्र सिन्हा रायपुर, राजेन्द्र कश्यप बिलासपुर,आर एन ताटी जगदलपुर, बी एल गजपाल दुर्ग,गुरुचरण सिंह अंबिकापुर, के साथ साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों के अध्यक्ष क्रमशः आर जी बोहरे रायपुर,खोड़स राम कश्यप बलौदाबाजार भाटापारा, लखन लाल साहू गरियाबंद, डी के पाठक धमतरी,रिखीराम साहू महासमुंद,बी के वर्मा दुर्ग, डी आर गजेन्द्र बालोद,आई सी श्रीवास्तव,
राजनांदगांव,रामेंन्द्र तिवारी मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी,यवन कुमार डिंडोरे बेमेतरा, प्रकाश गुप्ता कबीरधाम, देवदत्त दुबे खैरागढ़ छुईखदान गंडई,राकेश जैन बिलासपुर, परमेश्वर स्वर्णकार जांजगीर चांपा, रमेश नंदे जशपुर, अभय शंकर गौराहा रायगढ़, देवनारायण साहू सारंगढ़, एम एल यादव कोरबा,,आर ए शर्मा गौरेला पेंड्रा मरवाही, हरि प्रसाद मिश्रा सक्ती, भैया लाल परिहार मुंगेली,ओ पी भट्ट कांकेर, आर डी झाड़ी बीजापुर, एस एन देहारी नारायणपुर, एस के धातोड़े कोंडागांव, रूपकुमार झाड़ी दंतेवाड़ा, शेख कासिमुद्दीन सुकमा, आनिध्य कुमार बागची जगदलपुर, माणिक चंद्र अंबिकापुर, प्रेमचंद गुप्ता वैकुंठपुर,अनिल कुमार सिन्हा, बलरामपुर, संतोष ठाकुर सूरजपुर, अफरोज कुरैशी मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर आदि ने कहा है कि पेंशनर्स को समय पर महंगाई राहत मिलना उनका जायज हक है और उम्मीद है कि श्रीमती स्मृति ईरानी के सकारात्मक हस्तक्षेप से लंबित डीआर के भुगतान का मार्ग प्रशस्त होगा। इस जनहितकारी पहल के लिए भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ उनके प्रति आभार व्यक्त करेगा।

वीरेन्द्र नामदेव
प्रांताध्यक्ष
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031