इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय के कृषि विज्ञान केन्द्र रायपुर में अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना ;औषधीय एवं सगंध फसल के अनुसूचित जाति उपयोजना के अन्तर्गत पादप कार्यिकी ,कृषि जैव रसायन,औषधीय एवं सगंध विभाग इंदिरा गॉधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा औषधीय एवं सगंध फसलों पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम परसदा एवं नेउरडीह के 39 किसानों ने भाग लिया । औषधीय एवं सगंध विभाग के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ येमन कुमार देवांगन ने विभिन्न औषधीय फसलों जैसे अश्वगंधा तुलसी सर्पगंधा लेमनग्रास एलोवेरा इत्यादि की उन्नत खेती किये जाने के संबंध में किसानों को जानकारी प्रदान की । इंदिरा गॉधी कृषि विश्वविद्यालय की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ एलिस तिर्की ने विभिन्न सुगंधीय फसलों जैसे निम्बुघास सिट्रोनिला तुलसी आदि पौधों की उन्नत काश्तकारी किस्मों की पहचान उनके गुण एवं उपयोग के विषय में विस्तृत जानकारी दी ।

इंदिरा गॉधी कृषि विश्वविद्यालय में स्थित हर्बल गार्डन में औषधीय एवं सगंधीय पौधों के संबंध में भ्रमण के दौरान प्रत्यक्ष जानकारी भी किसानों को प्रदान की गयी । कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र रायपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ गौतम राय एवं विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ राजेश अग्रवाल उपस्थित रहे । हर्बल गार्डन के भ्रमण के दौरान आसवन संयंत्र के विषय में भी किसानों को जानकारी प्रदान की गयी । प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान किसानों को पान,अश्वगंधा तुलसी, ऐलोवेरा आदि के पौधों के साथ पीएसबी ऐजेटोबैक्टर एवं प्रमाण पत्र का वितरण इंदिरा गॉधी कृषि विश्वविद्यालय के संचालक अनुसंधान सेवायें डॉ विवेक कुमार त्रिपाठी एवं निदेशक विस्तार सेवायें डॉ अजय वर्मा के द्वारा किया गया ।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031