रायपुर. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई है। बैठक में देशभर की 150 सीटों के उम्मीदवारों के नाम पर मंथन किया जाएगा। इसके साथ ही चुनावी रणनीति पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच चर्चा होगी। आज होने वाली बैठक के बाद भाजपा प्रदेश के आधा दर्जन सीटों के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा आज की बैठक में कोरबा, बस्तर, कांकेर, राजनांदगांव, महासमुंद सीटों के प्रत्याशियों के नाम पर मंथन करेगी, जिसके बाद पैनल में दिए गए नाम पर मुहर लग सकती है। बताया जा रहा है कि भाजपा अपने सिक्योर सीटों के उम्मीदवारों के नाम का पहले ऐलान कर सकती है।
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, कोरबा, बस्तर, कांकेर, राजनांदगांव, महासमुंद सीटों के प्रत्याशियों के नाम पर मंथन
Previous Articleछत्तीसगढ़ सिविल सेवा संविदा नियुक्ति नियम में हुआ संशोधन
Next Article सीईओ के सुरक्षाकर्मी ने खुद को मारी गोली
Related Posts
Add A Comment



















