छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने लगातार अनाधिकृत अनुपस्थित रहने के कारण दुलदुला विकासखण्ड के शा.उ.मा.वि. दुलदुला के व्याख्याता श्रीमती शारदा यादव एवं शा.उ.मा.वि. कस्तुरा के व्याख्याता संजीत कुमार एक्का की सेवा समाप्त की है। जिला पंचायत जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुलदुला विकासखंड के शा.उ.मा.वि. दुलदुला के व्याख्याता श्रीमती शारदा यादव को 16 जुलाई 2017 एवं शा.उ.मा.वि. कस्तुरा के व्याख्याता संजीत कुमार एक्का को 24 दिसम्बर 2017 से से लगातार अनाधिकृत अनुपस्थिति रहने के कारण विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दुलदुला के द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी कर, जवाब प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया गया। किन्तु श्रीमती शारदा यादव एवं संजीत कुमार एक्का द्वारा समयावधि में जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके परिपेक्ष्य में कार्यालयीन आदेश के तहत 13 जुलाई 2022 द्वारा विभागीय जांच संस्थित करते हुए, जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर को विभागीय जांचकर्त्ता अधिकारी एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दुलदुला को प्रस्तुतकर्त्ता अधिकारी नियुक्त किया गया। विभागीय जॉच अधिकारी के द्वारा 22 दिसम्बर 2022 को विभागीय जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया। विभागीय जॉच प्रतिवेदन के अनुसार अनुपस्थित होना सही पाया गया। अनुपस्थित प्रमाणित होने के फलस्वरूप, सामान्य प्रशासन समिति, जिला पंचायत जशपुर की बैठक दिनांक 22 फरवरी 2024 के अनुमोदन उपरान्त दुलदुला विकासखण्ड के व्याख्याता (पंचायत) शा.उ.मा.वि. दुलदुला श्रीमती शारदा यादव एवं व्याख्याता (पंचायत) शा.उ.मा.वि. कस्तुरा को एक माह पूर्व सूचना देते हुए सेवा समाप्त की गई है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031