रायपुर. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.गौरव कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन तथा श्री विश्वदीप,मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी स्वीप के नेतृत्व में ईवीएम व मतदान की प्रक्रिया व मतदान से संबंधित फ्लैक्स-बैनर पोस्टर से सुसज्जित “मतदाता जागरूकता रथ” के माध्यम से रायपुर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर, “मतदाता जागरूकता अभियान ” से लोगों को निर्वाचन में मतदान के महत्व को बताया गया ।

डॉ.कामिनी बावनकर ने चुनाव का पर्व-देश का गर्व स्लोगन से लोगों को “शत-प्रतिशत मतदान कर ” लोकतंत्र के उत्सव में सहभागिता करने प्रेरित किया गया। वोट देने जाना है,-अपना फर्ज निभाना है”,मेरा पहला वोट- राष्ट्र के लिएहमारा आह्वान-करें मतदान-करें मतदान इत्यादि नारों-गीतों से रथ में जागरूकता की बागडौर संभालने वाले मतदाता मित्र बीएड छात्राध्यापक हेमधर साहू ने शास्त्री बाजार, जय स्तंभ चौक,रंग मंदिर के सामने घडी चौक,पहाडी मैंना चौक, रेल्वे स्टेशन रायपुर मे कुली, जूता पॉलिश करने वालों, श्रमिकों ,आम नागरिकोें कों बिना प्रलोभन व भय के तथा किसी के बहकावे आये बगैर,निर्भिक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया, । ” मतदाता जागरूकता रथ ” के पहुंचते ही, आम जन मतदाता सूची में नाम ना जोडवाने, मतदाताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने, मतदान में भाग लेने,वोटर आई डी कार्ड बनवाने,तथा मतदान प्रक्रिया की जानकारी के लिए जिज्ञासावश जुड रहे थे। मतदाता जागरूकता अभियान में कम्प्यूटर ऑपरेटर विकास भास्कर,तथा गायत्री का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031