अपने प्यार को लोग कैसे भी किसी और के साथ नहीं जाने देना चाहते। लोग जिनसे प्यार करते हैं उन्हें छोड़ने की कभी नहीं सोचते। लेकिन जब प्यार के बीच कोई तीसरा इंसान आ जाता है तब खुद को संभालना मुश्किल हो जाता है और लोग तीसरे को अपने रास्ते से हटाने की सोचने लगते हैं। इसके लिए वे उसे समझाते हैं और नहीं समझने पर उसे मारते-पीटते हैं। उसे बीच से हटाने के लिए जो बन पड़ता है वह करते हैं। ऐसी घटनाओं से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। कुछ तो काफी हिंसक होते हैं तो कुछ काफी मजेदार भी होते हैं।
लड़ाई में खूब चले लात-घूंसे
फिलहाल ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो रहा है। जिसमें दो लड़कियां आपस में लड़ाई करते हुए नजर आ रही हैं। दोनों एक दूसरे को बुरी तरह से मार रहीं और बाल खींच रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि ब्लू पैंट पहनी लड़की दूसरी लड़की को लात और घूंसों से खूब मार रही है। दनादन लात बरसाते हुए वह दूसरी लड़की के बाल पकड़कर उसे लात ही लात मार रही है। वहीं, दूसरी लड़की अपना बचाव कर रही है और साथ में उसे मारने की भी कोशिश कर रही है। लेकिन वह खुद को उसकी मार से नहीं बचा पा रही। उधर, आस-पास खड़े लोग लड़की को बचा भी नहीं रहे हैं और चुपचाप खड़े होकर तमाशा देख रहे हैं। जबकि कई लोग बस खड़े-खड़े वीडियो बना रहे हैं पर लड़कियों के झगड़े में कोई बीचबचाव करने के लिए नहीं जा रहा है। अंत में एक पुलिस वाला आता है और नीली पैंट पहनी हुई लड़की को पकड़कर ले जाता है। उसके पीछे-पीछे दूसरी लड़की भी अपने दोस्त के साथ जाती है।
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल


वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Deadlykalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। और कैप्शन में लिखा है कि ये दोनों लड़कियां एक ही लड़के के लिए लड़ रही हैं। वजह ये है कि मास्क पहनी हुई लड़की ने दूसरी लड़की के बॉयफ्रेंड को मैसेज कर दिया था। वीडियो को 9 घंटे पहले पोस्ट किया गया है जिसे हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031