रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नारी शक्ति दौड़ 4 मार्च को प्रात: 8 बजे एसआरपी चौक से मरीन ड्राइव तेलीबांधा तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 450 लोगों ने हिस्सा लेकर नारी शक्ति को सशक्त बनाया है। महिला थाना की प्रधान आरक्षक डॉली देवांगन (54 वर्ष) ने द्वितीय पुरस्कार अर्जित कर पुलिस विभाग को गौरवान्वित किया है।




इस सफलता के लिए उम्र को दरकिनार रखते हुए अपने हौसलों को बुलंद किया 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस में इसका श्रेय अपनी वृद्ध माता कांती बाई देवांगन 88 वर्ष को देती है। इस मैराथन दौड़ में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाली महिला थाना रायपुर की प्रधान आरक्षक डॉली देवांगन ने महिला थाना प्रभारी वेदमती दरियो का हाॢदक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैंने अपने वरिष्ठ अधिकारी के मार्गदर्शन में इस दौड़ में हिस्सा लिया और दूसरा स्थान प्राप्त किया। डॉली देवांगन की इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाईयां दी जा रही है।