बेंगलुरु: टेक्निकल खराबी की वजह से बेंगलुरु पर्पल लाइन पर मेट्रो सर्विस अचानक बंद हो गई। जिसके बाद सैकड़ों यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा और निराशा जाहिर किया। उनका मुख्य टारगेट BMRCL की तरफ से सर्विस के स्टेटस, रियल-टाइम अपडेट या फिर से शुरू होने के संभावित समय के बारे में कम्युनिकेशन की कमी थी। रश आवर में जो सफर यात्री घंटों परेशान रहे। हजारों यात्री बेंगलुरु की पर्पल लाइन, मैजेस्टिक, MG रोड, इंदिरानगर, हुडी और KR पुरम के प्लैटफॉर्म पर फंस गए। कई को घर जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला तो ट्रक, लोडर में और बुलडोज में चढ़कर सफर तय किया।

यात्रियों का बुरा हाल

युवराज ने X पर लिखा कि बहुत बुरा! यह तो बस एक ट्रेन है, इसे संभालना कितना मुश्किल है? एक घंटे से ज्यादा समय तक फंसा रहा। आखिरकार, माता-पिता को मुश्किल से कैब मिली। एक और यात्री, सुरेखा रॉय ने मैजेस्टिक स्टेशन पर अफरा-तफरी के बारे में बताया कि मैं 45 मिनट से फंसी हुई हूं और ट्रेन का कोई अता-पता नहीं है। इससे भी बुरी बात यह है कि वहां फोन नेटवर्क भी मुश्किल से ही है, जिससे यात्री पूरी तरह फंसे हुए हैं और उन्हें कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।

बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की चुप्पी से पैसेंजर्स नाराज हो गए, जिन्होंने कहा कि सर्विस रुकने के एक घंटे बाद BMRCL ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया चैनल्स पर इस दिक्कत को माना।

कोई अनाउंसमेंट नहीं हुई

नीलिशा मंत्री ने पोस्ट किया कि आप लोगों ने अनाउंस भी नहीं किया। लोगों को फंसे हुए एक घंटे से ज्यादा हो गया है। सजित बालगोपालन ने सवाल किया कि पैसेंजर्स को बिना अपडेट के इंतजार क्यों करना पड़ा। जब कोई ट्रेन 10 मिनट से ज्यादा लेट होती है तो पैसेंजर्स को बताने के लिए कोई SOP क्यों नहीं है? वजह बाद में बताई जा सकती है। पैसेंजर्स को कम से कम देरी के बारे में अलर्ट तो किया जाना चाहिए। हमने 30-40 मिनट इंतजार किया, तब जाकर किसी वॉकी-टॉकी वाले ऑफिसर ने हमें बताया। हम किस जमाने में जी रहे हैं?

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30