ग्रेटर नोएडा की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर दूसरी शादी कर कस्बे में छिपकर रह रहा था. वो बीते एक साल से छुट्टी नहीं मिलने का बहाना बनाकर घर नहीं जा रहा था. उसकी पहली पत्नी को जब शक हुआ तो वो प्रोफेसर के ठिकाने पर पहुंच गई. जब उसे दूसरी महिला के साथ देखा तो बहन के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी.
बुलंदशहर जिले के खुर्जा का रहने वाला एक व्यक्ति दनकौर इलाके की एक यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के रूप में तैनात है. साल 2020 में उसकी शादी खुर्जा की ही रहने वाली एक महिला से हुई थी. दंपति का एक बच्चा भी है. पीड़ित पत्नी ने बताया कि बीते एक साल से वह अपने घर नहीं जा रहा था. जब इस बारे में उससे पूछते तो वो कहता कि छुट्टी नहीं मिल पा रही है.
पत्नी को शक होने पर बदल देता था कमरा
जब उस पर पत्नी को शक हुआ तो वो अपने घर के लोगों के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वो बार-बार अपना कमरा बदल लेता था. बीते बुधवार को उसकी पत्नी और साली समेत परिवार के अन्य लोग तलाशते हुए उसके कमरे पर पहुंच गए, जहां वो दूसरी महिला के साथ रह रहा था. काफी देर हुए हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पत्नी ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.
पत्नी और साली ने की पिटाई
जब प्रोफेसर की पत्नी और साली ने उसे किसी दूसरी महिला के साथ देखा तो उसकी पिटाई कर दी. जवाब में उसने भी दोनों के साथ हाथापाई की. आरोप है कि वह अब अपनी पहली पत्नी को साथ रखने से मना कर रहा है. इस झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930