पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पचौरी आज BJP में शामिल हो गए. कांग्रेस की सरकार में वो कई मंत्रालयों के केंद्रीय राज्य मंत्री की जिम्मेदारियां संभाल चुके थे. वह लगातार चार बार राज्यसभा सांसद रहे. भोपाल स्थित बीजेपी दफ्तर में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुरेश पचौरी का स्वागत किया. मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने कहा कि सुरेश पचौरी मध्य प्रदेश में कांग्रेस के राजनीति के संत हैं. ऐसे व्यक्ति का कांग्रेस में स्थान नहीं है, इसलिए उनको लगा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जाकर कुछ काम करने की जरूरत है. आज वो बीजेपी में शामिल हो गए.
कई और कांग्रेस नेता भी लाइन में…
सुरेश पचौरी के साथ बीजेपी में जाने वाले अन्य लोगों में धार से पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, इंदौर से पूर्व विधायक संजय शुक्ला, पिपरिया से पूर्व विधायक विशाल पटेल, अर्जुन पालिया और एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतुल शर्मा शामिल हैं.
दो बार मैदान में उतरे और हारे
सुरेश पचौरी ने अपने राजनीतिक करियर में केवल दो बार चुनाव लड़ा. साल 1999 में, उन्होंने भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी की उमा भारती को चुनौती दी और 1.6 लाख से ज्यादा वोटों से हार गए. इसके अलावा उन्होंने 2013 के विधानसभा चुनाव में भोजपुर से शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री और दिवंगत सीएम सुंदरलाल पटवा के भतीजे सुरेंद्र पटवा के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031