सूरजपुर जिले में एक तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने सामने की भिड़ंत हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक में तुरंत आग लग गयी. इस घटना में बाइक सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी है. घटना सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक बाइक पर सवार दो युवक जा रहे थे, उसी दौरान सामने से एक कार आ रही थी, दोनों के बीच आमने सामने की टक्कर हो गयी. इधर घटना की सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस टीम पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गयीहै. पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गयी है.
BIG BREAKING छत्तीसगढ़ : कार-बाइक की सीधी टक्कर…बाइक में लगी आग…दो की मौत
Previous Articleअवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर 4 वाहन जप्त
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















