एक युवक को अपनी प्रेमिका के साथ मौज-मस्ती उड़ाने के लिए बाइक चोरी करना काफी मंहगा पड़ गया है. बगीचा थाना क्षेत्र में डोड़की नदी के किनारे रखी लावारिस बाइक चोरी कर लेने के मामले में पुलिस ने इस प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
थाना प्रभारी सतीश सोनवानी ने बताया कि एक दिन पहले विवेक जायसवाल ने डोड़की नदी के किनारे से बाइक चोरी हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. इस मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर युवक-युवती की पहचान की गई थी. आरोपी युवक ने अपनी प्रेमिका की जिद पूरी करने के लिए चोरी का जघन्य अपराध की बात स्वीकार की है. इस मामले में प्रेमी युगल से चोरी की बाइक बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
छत्तीसगढ़ : प्रेमिका के साथ मौज-मस्ती करने आशिक ने उठाया ये कदम…उसके बाद जो हुआ…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















