What's Hot

यूपी के लखीमपुर खीरी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. दरअसल गोला-खुटार हाइवे पर नौवाखेड़ा गांव के पास रविवार सुबह एक एसयूवी और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई जिसमें तीन लोगों की जान चली गई जबकि दो लोग बुरी तरह घायल है. हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान जाचल सिंह (30 साल), कुंदन सिंह (35 साल) और प्रतीक शर्मा (30 साल) के रूप में हुई है, ये सभी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के निवासी थे. घायलों में 31 साल के नरेंद्र सिंह और 30 साल के अनिकेत सिंह भी पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
टक्कर तब हुई जब पांच लोगों को ले जा रही एक तेज रफ्तार एसयूवी ओवरटेक करने की कोशिश में ट्रैक्टर से टकरा गई. इसके बाद पीछे से आ रही एक और कार एसयूवी से टकरा गई.
बिहार के 6 लोगों ने गंवाई जान
दुर्घटना में कार में सवार सभी लोग भी घायल हो गए. बता दें कि रविवार को ही यूपी के जौनपुर में भी हुए एक अन्य हादसे में बिहार के 6 लोगों की मौत हो गई.
पुलिस ने बताया कि रविवार तड़के यहां एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बिहार के एक परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई. एसपी अजय पाल शर्मा ने कहा कि कार प्रयागराज की ओर जा रही थी, तभी देर रात करीब ढाई बजे गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में करजग-केराकत मार्ग पर दुर्घटना हुई.
पुलिस ने बताया कि परिवार के तीन अन्य सदस्यों का वाराणसी में इलाज चल रहा है. मृतकों की पहचान बिहार के सीतामढी जिले के रहने वाले गजधर शर्मा (60) और उनके बेटे अनीश शर्मा (35), जवाहर शर्मा (57) और उनके 17 वर्षीय बेटे, सोनम (34) और रिंकू (32) के रूप में की गई है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930