सुबह की शुरुआत गुनगुने पानी से करने पर शरीर फिट एंड फाइन रहता है. ज्यादातर फिटनेस फ्रीक और सेलिब्रिटीज ने भी इस बात को मानी है कि सुबह उठने के बाद वे गुनगुना पानी जरूर पीते हैं. हालांकि, कुछ लोग इसे गलत भी मानते हैं, क्योंकि सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीना फायदेमंद और नुकसानदायक दोनों है. ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि सुबह उठकर गर्म पानी पिएं या नहीं तो चलिए जान लेते हैं एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं…
सुबह गुनगुना पानी पीने के फायदे-नुकसान
ज्यादातर लोग सुबह उठकर सबसे पहले गुनगुना पानी पीते हैं. उनका मानना है कि इससे पेट अच्छी तरह साफ होता है, जो काफी हद तक सही भी है, लेकिन इसका नुकसान भी है. दरअसल, जब रात में हम सोते हैं तो मुंह में कई तरह के बैक्टीरिया पनप जाते हैं. सुबह जब बिना ब्रश या कुल्ला किए सीधे पानी पी लेते हैं तो ये बैक्टीरिया मुंह से पेट में चले जाते हैं और कई तरह की समस्याओं का कारण बन जाते हैं. ऐसे में जब भी गुनगुना पानी पिएं ब्रश करने के बाद ही पिएं
पानी कब पीना चाहिए
बहुत से लोग वजन कम करने, पाचन बेहतर बनाने और ग्लोइंग स्किन के लिए पानी पीते हैं. दिनभर वे एक टागरेट बनाकर पानी पीते हैं लेकिन डॉक्टर इसे गलत मानते हैं. उनका कहना है कि पानी पीने का पहला ही सबसे अहम नियम है कि प्यास लगने पर ही पानी पीना चाहिए. इसके अलावा पानी पीने के तुरंत बाद थोड़ी देर तक कुछ भी ठोस खाने से बचना चाहिए. ये सेहत के लिए जरूरी होता है.
एक्सरसाइज से पहले पानी पीना चाहिए या नहीं
कुछ लोग एक्सरसाइज करने से पहले ही बहुत सारा पानी पीते हैं, जबकि कुछ बाद में पानी पीते हैं. कुछ लोग तो एक्सरसाइज करते-करते ही लगातार गुनगुना पानी पीते रहते हैं. इसको लेकर डॉक्टर का कहना है कि एक्सरसाइज करने के तुरंत ही बाद किसी लिक्विड या ठोस को लेने से बचना चाहिए. इसका सीधा असर ब्लड सर्कुलेशन पर पड़ता है. ऐसे में मेटाबॉलिज्म को नुकसान पहुंच सकता है.
सुबह गुनगुना पानी पीने का सही तरीका
डॉक्टर भी इस बात को मानते हैं कि सुबह की शुरुआत गुनगुने पानी से करने से कई तरह की समस्याएं दूर हो सकती हैं. ये हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है. हालांकि, कुछ बातों का ध्यान भी रखना चाहिए. सुबह गुनगुना पानी हमेशा ब्रेश के बाद ही पीना चाहिए. एक्सरसाइज करने से पहले नहीं बल्कि बाद में पानी पीना चाहिए. ब्रेकफास्ट करते समय बीच-बीच में गुनगुना पानी पी सकते हैं. हालांकि ये ज्यादा नहीं होना चाहिए.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031