गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां बारातियों से भरी बस हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गई, जिससे बस में आग लग गई। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। इस दौरान धधकती आग में कई जिंदगिंयां थम गईं। हादसे के दौरान बस से कूदकर कईयों ने अपनी जान बचाई।
हादसे का शिकार हुई बस बरातियों से भरी बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, 25 लोग हादसे का शिकार हो गए हैं। वहीं, अब तक छह लोगों के मारने की खबर सामने आई है। वहीं, दर्जनभर लोग झुलसे हुए हैं। दो लोगों की हालत गंभीर है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
सूत्रों के अनुसार, बताया जा रहा है कि यहां एक निजी बस में आग आग लग गई है। एचटी लाइन के संपर्क में आने से बस हादसे का शिकार हो गई। आग की चपेट में आने से कई लोग झुलस गए हैं। हालांकि, अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बस मऊ से एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रही थी।मरदह थाना के 400 मीटर के पास एचटी तार के संपर्क में आने से बस में आ आग लग गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। एसपी ने बताया कि गाड़ी जनपद के बाहर की है। यह घटना कैसे हुई है, देखा जा रहा है।
महिला ने कूदकर बचाई जान, बस में बच्चे भी थे सवार
बस में सवार एक महिला ने कूदकर अपनी जाच बचाई। उसने बताया कि बस में महिलाओं के साथ बच्चे भी सवार थे। विवाह में जाने के लिए लोग हंसी-खुशी जा रहे थे। हादसा अचानक हुआ। जब तक लोग बचते तब तक आगे ने विकराल रुप ले लिया था। चंद सेकंड में पूरी आग जल उठी।
सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने झुलसे लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। सीएम के अनुसार, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं, झुलसे लोगों को 50-50 हजार की सहायता देने का ऐलान हुआ है।
राज्य मंत्री भी पहुंचे मेडिकल कॉलेज
दर्दनाक घटना की सूचना पर राज्य मंत्री अनिल राजभर ने अस्पताल में घायलों का हाल जाना। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर आनंद मिश्रा को निर्देशित किया कि घायलों का त्वरित और उचित इलाज किया जाए। इससे पूर्व मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने ग्रामीणों के बीच जाकर शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर स्तर पर इस मामले पर नजर बनाए हुए है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31