रायपुर । चेकिंग के दौरान 6 लाख 78 हजार रूपये नगदी रकम जप्त की गई है। मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत स्थित टोल नाका पास थाना मंदिर हसौद पुलिस एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक कार को चेक करने पर कार में नगदी रकम बरामद हुई। टीम ने कार सवार व्यक्ति से नगदी रकम के संबंध में पूछताछ करने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा नगदी रकम के संबंध में किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कियाा गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति के कब्जे से नगदी रकम 6,78,580/- (छः लाख अठत्तर हजार पांच सौ अस्सी रूपये) थाना मंदिर हसौद में जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा गठित कमेटी में भेजा जा रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031