रायपुर. शराब घोटाले मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा हैै कि जो भाजपा में नहीं जाएंगे, वो जेल जाएंगे. तानाशाही चरम पर है. सनद रहे, अहंकार ईश्वर का भोजन है. हम सब तानाशाही के विरुद्ध एकजुट हैं. आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तार पर कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है. इस गिरफ़्तारी के खिलाफ रायपुर में आप का बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा. अंबेडकर चौक पर पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होंगे. प्रदर्शन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से भी आप कार्यकर्ता शामिल होंगे.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031