होलिका दहन 24 मार्च को और रंगों का त्यौहार होली कई 25 मार्च को तो कई 26 मार्च को मनाई जा रही है! काशी में रंगों की होली 25 मार्च की है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह ग्रहण भारत में दृश्य नहीं है, लेकिन इसका प्रभाव सभी राशियों पर रहेगा l सूर्य व चंद्रमा के बीच पृथ्वी के आने पर चंद्र ग्रहण होता है। इस दौरान पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। ग्रहण का देश-दुनिया पर शुभ व अशुभ दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है।
होलिका दहन शुभ मुहूर्त इस बार 24 मार्च को रात्रि 10:28 के बाद भद्रा नक्षत्र के समाप्त होने के बाद होगा। जबकि 25 मार्च को दिन में 11:31 तक पूर्णिमा का संयोग है इसलिए 25 मार्च को शास्त्र सम्मत रंगों की होली नहीं होगी। 25 मार्च को होली पर इस चंद्र ग्रहण की सम्पूर्ण अवधि 4 घंटे और 36 मिनट की होगी ।
होली पर 5 राशियों पर पड़ेगा शुर प्रभाव

  1. मेष राशि:- मेष राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण शुभ साबित हो सकता है। नौकरी या व्यापार के विभिन्न प्रयासों में सफलता की उच्च संभावना है। इसके अलावा, आपके रिश्ते, विशेष रूप से आपके जीवन साथी के साथ, पनपने के लिए तैयार हैं।
  2. वृषभ राशि:- वृषभ राशि के जातकों को धन लाभ होने के योग बनेंगे। व्यापार में सकतर्कता से काम लेना होगा लेकिन यह भी सही है कि दोगुना लाभ होगा। नौकरी में तरक्की करेंगे।
  3. सिंह राशि:- सिंह राशि के जातकों को सुख की प्राप्ति होगी। यह चंद्र ग्रहण आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। हालांकि यदि आपने अपना व्यवहार सही नहीं रखा तो मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे। आपके कार्यों की सराहना होगी। संतान संबंधी चिंता सता सकती है। विवादों से दूर रहें। दान पुण्य करें। नौकरी और व्यापार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
  4. धनु राशि:- धनु राशि के जातकों को कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्रों और प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने वाले लोगों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे, लेकिन कड़ी मेहनत करना होगी। नौकरी में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।
  5. मकर राशि:- मकर राशि के जातकों को धन लाभ होने के योग बनेंगे। वाहन खरीदना चाहते हैं तो उस दृष्टि से चंद्र ग्रहण अनुकूल रहेगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। हालांकि रिश्तों को लेकर थोड़ा विवाद रहेगा।
Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31