इस साल होली 25 मार्च को मनाई जा रही है. जिन लोगों ने इस साल शादी की है, वे अपने जीवनसाथी के साथ पहली बार होली मनाएंगे. कपल पहली होली के बाद उत्साहित रहते हैं क्योंकि उनकी ये होली बहुत खास होती हैं. होली रंग, प्रेम और उत्साह का त्योहार है, जिसमें लोग एक-दूसरे को गले लगाते हैं. यदि यह आपकी शादी के बाद पहली होली है, तो आप अपने साथी के लिए इसे यादगार बनाने के लिए विभिन्न तरीकों को अपना सकते हैं.
सेम कपड़ा
होली के दिन आप मैचिंग आउटफिट पहन सकते हैं. ये आपको थोड़ा अलग फील करवाएंगा. आपके पहनावे को इस अवसर पर कुछ विशेष होना चाहिए ताकि जब आप साथी के साथ पहली होली मनाएं, तो आप सुंदर तस्वीरों के माध्यम से बेस्ट पलों को कैप्चर कर सके.आप एक ही रंग के कुछ ऐथनिक पहन सकते हैं या आप सेम होली टी-शर्ट भी पहन सकते हैं.
सुबह से ही दिन बनाएं खास
पहली होली पर नवविवाहित कपल अपने साथी के साथ हर पल का आनंद साथ बिताना चाहते हैं. होली की शुरुआत यानी सुबह खुशहाल बनाएं. जब आपका साथी उठता है, तो प्यार से उसे गुड मॉर्निंग कहें. साथ ही पार्टनर के लिए एक स्वादिष्ट और पसंदीदा नाश्ता दें और एक प्यारा सा नोट लिखे. यह आपके साथी के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है.
दोस्तों, रिश्तेदारों को आमंत्रित
आप अपने साथी के साथ होली मनाना चाहते हैं, तो आप अपने करीबी को पहली होली में शामिल करते हैं, तो आपकी खुशी दोगुनी होगी. आप एक होली पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें कपल वाले अपने दोस्तों, रिश्तेदारों या परिवार के सदस्यों को आमंत्रित कर सकते हैं.
पति को दें पहले रंग लगाने का मौका
अब जब होली है, तो रंगों के बिना यह अधूरा सा लगेगा. सबसे पहले, अपने पति को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दें. अपने पार्टनर के लिए अपना चेहरा रंगहीन रखें और पहले उसे आपको रंग लगाने का मौका दें. एक-दूसरे की गालों को गुलाल और अपने प्रेम के रंग से रंग दें.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031